Gram Samaj and Vikas Book in Hindi pdf ! ग्राम विकास प्रेक्टिस पेपर

Gram Samaj and Vikas Book in Hindi pdf नमस्कार विद्यार्थियों यहाँ हम आपके लिए UP Lekhpal Gramin Vikas Practice Set, up lekhpal gramin vikas book pdf, ग्रामीण विकास नोट्स इन हिंदी उपलब्ध करा रहे हैं जिसे पिछले वर्षों में पूछा गया है, एवं आगे भी पूछे जाने की सम्भावना है| इसलिए आप इस ग्रामीण समाज एवं विकास प्रश्नोत्तरी को पढ़े एवं याद करें |

Gram Samaj and Vikas Book in Hindi

विद्यार्थियों यहाँ हम आपको कुछ important question with Solution दे रहे हैं जिसे आप अवश्य पढ़ें यह सभी प्रश्न पिछले वर्षों में पूछे जा चुके हैं |

ग्रामीण समाज एवं विकास प्रश्नोत्तरी

Q:1- कौन सी उपभाषा राज्य के पश्चिमी भागों- रोहिलखंड और ऊपरी दोआब में बोली जाती है?
a). बुंदेलखंडी
b). खड़ी बोली
c). अवधि
d). ब्रजभाषा

खड़ी बोली राज्य के पश्चिमी भाग रोहिलखंड और ऊपरी दोआब में बोली जाती है | सीतापुर लखनऊ फैजाबाद सुल्तानपुर बहराइच बाराबंकी आदि क्षेत्रों में अवधी भाषा बोली जाती है| मथुरा आगरा और अलीगढ़ में ब्रज भाषा बोली जाती है जबकि उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती झांसी जालौन हमीरपुर बांदा छतरपुर सागर ग्वालियर सिवनी होशंगाबाद तथा उसके निकटवर्ती भूभाग को बुंदेलखंड कहते हैं तथा यहां की बोली बुंदेलखंडी या बुंदेली कहते हैं |

Q:2- तहसील स्तर पर सरकारी निकायों को क्या कहा जाता है?
a). पंचायत समिति
b). ग्राम सभा
c). ग्राम पंचायत
d). नगर पालिका

तहसील स्तर पर सरकारी निकायों को पंचायत समिति कहा जाता है|

Q:3- 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?
a). कानपुर
b). अलीगढ़
c). लखनऊ
d). इलाहाबाद

2011 की जनगणना के अनुसार प्रश्न में दिए विकल्प मैं उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर लखनऊ है इसके बाद दूसरे स्थान पर कानपुर नगर है|

Q:4- उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित शहरों में से किससे पीतल उत्पादों का अधिकतम निर्यात किया जाता है?
a). वाराणसी
b). लखनऊ
c). मुरादाबाद
d). कानपुर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पीतल उत्पादों का अधिकतम निर्यात किया जाता है यह पीतल नगरी के रूप में प्रसिद्ध है |

Q:5 – __________________सुल्तानपुर ने सामाजिक वानिकी योजना की कुशल कार्यप्रणाली के लिए केंद्रीकृत डेटाबेस की समस्या का समाधान करने की पहल की है |

a). राष्ट्रिय प्रतिदर्श सर्विक्षण संगठन

b). जिला उद्योग केंद्र

c). क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

d). राष्ट्रिय सुचना केंद्र (नेशनल इम्फोमटिक सेन्टर)

राष्ट्रिय सूचना केंद्र सुल्तानपुर ने सामाजिक वानिकी योजना की कुशल कार्यप्रणाली के लिए केन्द्रीयकृत डेटाबेस की समस्या का समाधान करने की पहल की है |

Q:6- उत्तर – मध्य रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

a). झाँसी

b). इलाहबाद

c). गाजियाबाद

d). आगरा

उत्तर – मध्य रेलवे का मुख्यालय इलाहबाद में स्थित है |

Q:7- भारत में स्थित किस शहर को विश्व का सबसे पुराना शहर माना जाता है ?

a). कुशीनगर

b). वाराणसी

c). आगरा

d). सारनाथ

हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार वाराणसी 5000 वर्ष पुराना शहर है, यह विश्व में प्राचीनतम शहर है | बुद्ध काल में वाराणसी काशी राज्य की राजधानी थी |

Q:8- चमड़े की वस्तुओं के लिए प्रशिद्ध जिले___________________- हैं |

a). आगरा और कानपूर

b). सोनभद्र और प्रयागराज

c). जौनपुर और रामनगर

d). मुरादाबाद और लखनऊ

चमड़े की वस्तुओं के लिए प्रसिद्द जिले आगरा और कानपूर हैं, कानपूर लेदर सिटी के नाम से जाना जाता है |

Q:9- भू-कृषि का रिकार्ड कौन सा है ?

a). गिरदावरी

b). पंचनामा

c). जमाबंदी

d) खतौनी

भू-कृषि का रिकार्ड गिरदावरी कहलाता है | उत्तर भारत विशेषतः मध्य प्रदेश राजस्थान के कुछ हिस्से उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में गिरदावरी एक प्रकार की फसल सर्वे है, यह वर्ष में दो बार होता है |

Q:10- एक बिस्सा का एक बीघा से क्या अनुपात है ?

a). आधा

b). एक – चौथाई

c). एक- दसवां

d). एक – बीसवां

एक बीघा में 20 बिस्सा होता है अर्थात एक बिस्सा में 1/20 बीघा होगा |

Q:11- 1 एकड़ कितने वर्ग गज के बराबर होता है ?

a). 4840

b). 2025

c). 4425

d). 3025

एक एकड़ में 4840 वर्ग गज होता है |

Q:12- एन.आर.ई.जी.पी.  (NREGP) का पूर्ण रूप क्या है ?

a). राष्ट्रिय ग्रामीण उद्यमिता गारंटी कार्यक्रम

b). राष्ट्रिय ग्रामीण शिक्षा गारंटी कार्यक्रम

c). राष्ट्रिय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम

d). राष्ट्रिय क्षेत्रीय रोजगार गारंटी कार्यक्रम

एन.आर.ई.जी.पी. (NREGP) का पूर्ण रूप राष्ट्रिय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम (National Rural Employment guarantee Programme) है |

Q:13- जिला अस्पतालों ले लिए भारतीय लोक स्वास्थ्य मानकों के अनुसार 10 लाख जनसख्या वाले प्रत्येक जिले में कम से कम कितने बिस्तर होने चाहिए ?

a). 195

b). 300

c). 350

d). 50

जिला अस्पतालों ले लिए भारतीय लोक स्वास्थ्य मानकों के अनुसार 10 लाख जनसख्या वाले प्रत्येक जिले में कम से कम 300 बिस्तर होने चाहिए  |

Q:14- घरेलू व्यक्तिगत सौर जल हीटर के लिए आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में क्या प्रोत्साहन दिया जाता है ?

a). कर रियायत

b). बट्टा

c). कर मुक्त

d). छूट

यदि कोइ उपभोक्ता 100 लीटर या अधिक का सोलर वाटर हीटर संस्थापित करता है, तो उसे उत्तर प्रदेश पवार कार्पोरेशन लिमिटेड विद्दयुत बिल में प्रतिमाह 100 रु. या वास्तविक बिल की रियायत प्रदान करेगा |

Q:15- उत्तर प्रदेश की मुख्य वास्तविक फसल क्या है ?

a). गेहू

b). गन्ना

c). मक्का

d). चावल

गेहूं उत्तर प्रदेश का मुख्य खाद्यान फसल है, और गन्ना मुख्य वाणिज्यिक फसल है, उत्तर b सही है |

Gram Samaj and Vikas Book in Hindi pdf

आपको up lekhpal gramin vikas book pdf भी उपलब्ध करा रहे हैं जिसे आप लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं जो निम्लिखित हैं|

up lekhpal gramin vikas book pdfClick Here
ग्रामीण विकास नोट्स इन हिंदीClick Here
ग्राम समाज एवं विकास उत्तर प्रदेश pdf downloadClick Here

Leave a Comment