UP Lekhpal Practice Set 1 ! यूपी लेखपाल के हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्न

UP Lekhpal Practice Set 1, upsssc lekhpal practice set, up lekhpal practice set 2022 नमस्कार विद्यार्थियों जैसा कि आपको जानकारी मिल चुकी होगी की उत्तर प्रदेश लेखपाल की भर्ती आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है जिसके तहत upsssc lekhpal के 8085 पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं| यह आवेदन 7 जनवरी 2022 से 4 फरवरी 2022 तक चलेंगे | इस लेख में हम आपको लेखपाल परीक्षा में पूछे जा सकने वाले प्रश्न uplekhpal Practice Set उपलब्ध करा रहे है जो कि आपकी आने वाली परीक्षा के लिय महत्वपूर्ण हो सकते हैं |

विद्यार्थियों यहाँ हम आपको hindi up lekhpal practice paper साझा कर रहे हैं जिसे आप पढ़ें और याद करें | एवं साथ ही up lekhpal previous year paper pdf भी download कर सकते हैं |

UP Lekhpal Practice Set 1

Q. 1: ‘ वह अगले साल आयेगा ‘ – इस वाक्य में कौन सा कारक है ?

a). अपादान कारक

b). सम्बन्ध कारक

c). अधिकरण कारक

d). कर्म कारक

Ans :- देश और काल स्वयं ही अधिकरण कारक होते हैं, प्रस्तुत वाक्य में समय (काल) दिया गया है| अतः अधिकरण कारक होगा |

Q. 2: उदय शब्द का विलोम शब्द छाटिये |

a). लाल

b). भासित

c). बलिष्ठ

d). अस्त

उदय शब्द का विलोम अस्त होता है |

Q.3: निम्लिखित में से किस वाक्य में भविष्य काल है ?

a). मैं प्रतीक्षा करूँगा |

b). मैंने एक पेड़ काट लिया |

c). मैं पुस्तक पढ़ने वाला था |

d). मैं आपका आभारी हूँ |

‘ मैं आपकी प्रतिक्षा करूँगा ‘ यह भविष्य काल का वाक्य है, विकल्प b एवं c भूतकाल एवं विकल्प d वर्तमान काल का वाक्य है |

निर्देश – प्रश्न सख्या 4 और 5 में लिखित लोकोक्तियाँ/मुहावरे के सही अर्थ चुनकर लिखिए |

Q.4: ऊंट के मुह में जीरा

a). बहुत अधिक खाने वाले को बहुत कम देना |

b). बड़े प्राणी को सांत्वना देना |

c). बहुत बड़े प्राणी का भोजन बनाना |

d). जानवर को दवाई देना |

ऊंट के मुह में जीरा लोकोक्ति का अर्थ बहुत अधिक खाने वाले को बहुत का देना होता है |

Q.5: जूते चाटना

a). इधर-उधर घूमना |

b). घुस देना |

c). जूतों को चमकदार बनाना |

d). खुशामद करना |

जूते चाटना मुहवरे का अर्थ है खुशामद करना |

निर्देश- प्रश्न संख्या 6 और 7 में आये रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये |

Q.6: माता जी को ______ |

a). आशीर्वाद

b). शुभकांक्षा

c). प्रणाम

d). स्नेह

रिक्त स्थान पर प्रणाम का प्रयोग उचित है |

Q.7: ऐसा व्यक्ति जिसका दिन और समय पहले से निश्चित नही होता ________कहलाता है |

a). अभ्यागत

b). गणमान्य

c). अतिथि

d). असामयिक

ऐसा व्यक्ति जिसका दिन और समय पहले से निश्चित नही होता अतिथि कहलाता है |

Q.8: स्वच्छ शब्द का पर्यायवाची बताइए |

a). पंकिल

b). नीरद

c). नीरज

d). निर्मल

स्वच्छ शब्द का पर्यायवाची निर्मल होता है |

निर्देश- प्रश्न संख्या 9 और 10 में वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं त्रुटी वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप a,b,c वाले गोले को कला करें यदि वाक्य में की त्रुटी नही हो तो d वाले गोले को कला करें |

Q.9: मुझे कल / दो किलो / लीची खरीदने हैं / कोई त्रुटी नहीं |

a). मुझे कल

b). दो किलो

c).लीची खरीदने हैं

d). कोई त्रुटी नही

लीची स्त्रीलिंग के अंतर्गत आती हैं अतः खरीदने के स्थान पर खरीदनी होनी चाहिए |

Q.10: अपने-अपने किताबें / बस्ते में / डाल लो / कोई त्रुटि नही|

a). अपने-अपने किताबें

b).बस्ते में

c).डाल लो

d).कोई त्रुटि नही

किताबें स्त्रीलिंग है, अतः अपने-अपने के स्थान पर अपनी-अपनी होना चाहिए|

निर्देश – प्रश्न संख्या 11 और 12 में अनेकार्थी शब्द दिए गए हैं एक अर्थ शब्द के साथ ही लिख हुआ है, दूसरा शब्द बताएं |

Q.11: प्रमत्त – स्वेछाचारी

a).उन्मत

b).प्रपीड़ित

c).परितत्व

d).उत्कृष्ट

प्रमत्त का दूसरा अर्थ उन्मत भी होगा |

Q.12: कनक – धतूरा

a).प्रसाद

b).कसौटी

c).आभूषण

d).सोना

कनक का दूसरा अर्थ सोना भी होता है |

Q.13: रीत्यानुसार शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा ?

a).रीत्ति + अनुसार

b).रित्य + अनुसार

c).रीतु + अनुसार

d).रीत + अनुसार

रीत्यानुसार शब्द का संधि-विच्छेद रीत्ति + अनुसार होगा |

निर्देश- प्र.सं. 14 और 15 में लिखित वाक्यों में शुद्ध वाक्य का चयन कीजिये |

Q.14: a).वह एक महिला विद्वान थी |

b). वह एक विदुषी महिला थी |

c). वह विदुषी महिला थी वह |

d). वह एक विद्वान महिला थी |

विद्वान का स्त्रीलिंग विदुषी होता है तथा एक महिला के साथ विद्वान का प्रयोग न होकर विदुषी का प्रयोग होगा |

Q.15: a).वह प्रमाण सहित अपनी बात बतायेगा |

b).वह सप्रमाण के साथ अपनी बात बतायेगा |

c).वह प्रमाण के सहित अपनी बात बतायेगा |

d).वह सप्रमाण सहित अपनी बात बतायेगा |

प्रस्तुत वाक्य में सप्रमाण के साथ नही हो सकताप्रमाण के सहित भी ठीक नही हैइसी प्रकार सप्रमाण प्रयुक्त होने पर सहित शब्द नही प्रयुक्त होगा | अतः विकल्प a सही है |

up lekhpal practice set in hindi pdf, up lekhpal practice set 2022, practice set of up lekhpal, up lekhpal practice paper, up lekhpal previous year paper pdf download.

Leave a Comment